Dried Tulsi Upay: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। तुलसी को पवित्र पौधा माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां पर हमेशा सुख-समृद्धि के साथ सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है। तुलसी के पौधे की नियमित रूप से पूजा करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी और विष्णु जी की कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा भविष्य में आने वाले मुसीबतों का भी संकेत देता है। जैसे अचानक से सुख जाना, लाख जतन करने के बाद भी तुलसी का पौधा हरा नहीं हो पाता है। ऐसे में मन में सवाल आता है कि आखिर इस तुलसी के सूखे पौधे का क्या किया जाए। जानिए तुलसी के सूखे पौधे का किस तरह इस्तेमाल करके व्यक्ति सुख-संपदा पा सकता है।

मान्यता है कि हरा-भरा तुलसी का पौधा अचानक सूख जाए, तो इस बात का संकेत माना जाता है कि घर में कोई बड़ा संकट आने वाला होता है। लेकिन आपको बता दें कि कई बार बदलते मौसम के कारण भी तुलसी सूख जाती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।

ऐसे करें तुलसी की सूखी पत्तियों का इस्तेमाल

अगर तुलसी की पत्तियां सूखी है, तो उन्हें भी आप भगवान विष्णु को चढ़ा सकते हैं। इससे भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

तुलसी की लकड़ी से करें ये उपाय

विष्णु पुराण के अनुसार, तुलसी की 7 पतली-पतली सूखी लकड़ी का बंडल लेकर दीपक बना लें। दीपक बनाने के लिए आप कच्चे के सूत के धागे का इस्तेमाल कर सकते हैं। दीपक बनाने के बाद इसे घी में डूबा दें। इसके बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी प्रदोष व्रत के दिन भगवान विष्णु के किसी भी स्वरूप यानी नारायण, श्री राम आदि मंदिर में जाकर इस दीपक में घी भरकर जला दें। अगर मंदिर नहीं जा सकते हैं, तो घर में ही मौजूद मंदिर में इस दीपक को जला दें। इसके साथ ही भगवान विष्णु से सुख-समृद्धि की कामना करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से घर में कभी भी दरिद्रता का वास नहीं होता है और हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है।