ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य की जन्मकुंडली में मौजूद ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य के हाथ में मौजूद रेखाओं और चिह्नों के आधार पर भविष्य और नेचर के बारे में बताया जाता है।

आपको बता दें कि हाथ में कई प्रकार की रेखाएं होती है। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण रेखा होती है धन रेखा। जानकारों के मुताबिक जिस उंगली में अंगूठी पहनी जाती है और छोटी उंगली के नीचे की सीधी रेखा को धन की रेखा कहा जाता है। अगर ये लाइन सीधी और स्पष्ट नजर आती हो तो इसका साफ अर्थ ये माना जाता है कि लोगों के जीवन में अपार धन-संपत्ति बरकरार रहेगी। वहीं, अगर ये रेखा टेढ़ी- मेढ़ी है तो ये भविष्य में आने वाली कुछ परेशानियों की ओर इशारा करता है। आइए जानते हैं इस रेखा के बारे में…

सरकारी नौकरी मिलने का होता है योग:

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा भी जीवन की आर्थिक स्थिति को दर्शाती है। रिंग फिंगर के निचले हिस्से को सूर्य पर्वत कहा जाता है। इस पर बनी रेखा अगर सीधी होती है तो माना जाता है कि लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। साथ ही ये लोग प्रशासनिक लाइन में अपना करियर बनाते हैं। ये लोग रौबीले होते हैं। साथ ही ये लोग साहसी और निडर भी होते हैं। ये विपरीत से विपरीत परिस्थिती में भी धैर्य बनाए रखते हैं।

बिसनेस माइंडेड होते हैं ये लोग: 

वहीं, माना जाता है कि यदि सूर्य रेखा से अन्य रेखाएं निकलकर अंगुली की ओर बढ़ रही हैं तो इससे बिजनेस में सफलता मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है। ये लोग बिजनेस माइंडेड होते हैं। साथ ही इन लोगों को महंगी- महंगी खरीदने का शौक होता है। इसलिए ये लोग अपने शौक पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इन लोगों को कंजूसी पसंद नहीं होती। ये लोग कम उम्र में ही व्यापार शुरू करने अच्छे मुकाम पर पहुंच जाते हैं। (यह भी पढ़ें)- Rashi Parivartan 2022 : फरवरी माह में सूर्य, शुक्र और मंगल करेंगे गोचर, इन 5 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ

अगर बन रहा हो M का निशान:

वहीं, हस्तरेखा विज्ञान में बताया जाता है कि उन लोगों को शादी के बाद धन प्राप्ति के योग मिलते हैं जिनकी हथेली में मस्तिष्क रेखा, जीवन रेखा और भाग्य रेखा साथ मिलकर M की आकृति बनती है। बताया जाता है कि ऐसे लोग 30 से 55 साल की उम्र में बेशुमार धन-अर्जित करते हैं।

पैतृक संपत्ति के बनते हैं मालिक:

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार किसी व्यक्ति की हथेली पर जीवन रेखा के साथ मंगल रेखा भी साथ चलती है तो उनके पास पैतृक संपत्ति अपार होती है। वहीं, अगर ये रेखाएं हाथों के बाहर आने लगती हैं तो ये और भी अधिक शुभदायी हो सकता है। साथ ही ये लोग प्रापर्टी के बिजनेस में अच्छा नाम और धन कमाते हैं। इन लोगों के पास अच्छी खासी संपत्ति होती है। (यह भी पढ़ें)- साप्ताहिक राशिफल, 7 फरवरी से 13 फरवरी 2022: तुला, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए व्यापार में अच्छा धनलाभ, जानिये आपके लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता