Palmistry: कहते हैं मनुष्य के हाथ में उसकी तकदीर छुपी हुई होती है। हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में कई प्रकार की रेखाएं होती है। जिसमें से प्रमुख धन रेखा, जीवन रेखा, भाग्य रेखा और वैवाहिक जीवन की रेखाएं हैं। इसमें प्रमुख धन रेखा होती है। जानकारों के मुताबिक जिस उंगली में अंगूठी पहनी जाती है और छोटी उंगली के नीचे की सीधी रेखा को धन की रेखा कहा जाता है। अगर ये लाइन सीधी और स्पष्ट नजर आती हो तो इसका साफ अर्थ ये माना जाता है कि लोगों के जीवन में अपार धन-संपत्ति बरकरार रहेगी। वहीं, अगर ये रेखा टेढ़ी- मेढ़ी है तो ये भविष्य में आने वाली कुछ परेशानियों की ओर इशारा करता है। आइए जानते हैं धन रेखा के बारे में…
प्रशासनिक लाइन में कमाते हैं नाम:
आपको बता दें कि सूर्य रेखा भी जीवन की आर्थिक स्थिति को दर्शाती है। हस्तरेखा शास्त्र अनुसार रिंग फिंगर के निचले हिस्से को सूर्य पर्वत कहा जाता है। इस पर बनी रेखा अगर सीधी होती है तो माना जाता है कि लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। साथ ही ये लोग प्रशासनिक लाइन में अपना करियर बनाते हैं। ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं। साथ ही इन लोगों को रौब से जीना पसंद होता है। इनकी एक खासियत भी होती है, ये बड़ा पद पाने के बाद भी जमीन से जुड़े हुए होते हैं।
बनते हैं बड़े कारोबारी:
वहीं, माना जाता है कि यदि सूर्य रेखा से अन्य रेखाएं निकलकर अंगुली की ओर बढ़ रही हैं तो इससे व्यापार में सफलता मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है। ये लोग मनी माइंडेड होते हैं। साथ ही इन लोगों को महंगी- महंगी खरीदने का शौक होता है। इसलिए ये लोग अपने शौक पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इन लोगों को कंजूसी पसंद नहीं होती। ये लोग कम उम्र में ही बिजनेस शुरू करने अच्छे मुकाम पर पहुंच जाते हैं। साथ ही ये लोग बड़े कारोबारी बनते हैं।
शादी के बाद होता है भाग्योदय:
वहीं, हस्तरेखा शास्त्र में बताया जाता है कि उन लोगों को शादी के बाद धन प्राप्ति के योग मिलते हैं जिनकी हथेली में मस्तिष्क रेखा, जीवन रेखा और भाग्य रेखा साथ मिलकर M की आकृति बनती है। तो ऐसे लोगों का शादी के बाद भाग्योदय होता है। मतलब इन लोगों की शादी के बाद आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
पैतृक संपत्ति का मिलता है लाभ:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार किसी व्यक्ति की हथेली पर जीवन रेखा के साथ मंगल रेखा भी साथ चलती है तो उनके पास पैतृक संपत्ति अपार होती है। वहीं, अगर ये रेखाएं हाथों के बाहर आने लगती हैं तो ये और भी अधिक शुभदायी हो सकता है। साथ ही ये लोग प्रापर्टी के बिजनेस में अच्छा नाम और धन कमाते हैं। इन लोगों के पास अच्छी खासी संपत्ति होती है। साथ ही इन लोगों को पैतृक संपत्ति का भरपूर लाभ मिलता है। वहीं ये लोग लैविश लाइफ जीना पसंद करते हैं। ये लोग हर काम में अपना बेस्ट करने की कोशिश करते हैं।