Makar Sankranti 2020 Wishes Messages: आज देश भर में संकांति का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व हर वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। यह पर्व लोहड़ी के एक दिन बाद मनाया जाता है। भारत देश में इस पर्व को विभिन्न रुप में मनाया जाता है जैसे बिहार में इसे खिचड़ी, तमिलनाडु में पोंगल, असम में बिहू आदि कहा जाता है। मकर संक्रांति को भारत में एक महत्वपूर्ण त्योहार के रुप में मनाया जाता है। मकर संक्रांति भारतीय सभ्यता में एक शुभ चरण की शुरुआत माना जाता है। इसे सूर्य देव का त्योहार माना जाता है। मकर संक्रांति के त्योहार को कई जगहों पर बेहद ही उल्लास के साथ मनाया जाता है और इस त्योहार को मनाने के कई रीति-रिवाज हैं।
हर त्योहार को सिर्फ खुशी या फिर रीति-रिवाज के तौर पर ही मनाने का मकसद नहीं होता है बल्कि कुछ त्योहारों को मनाने के पीछे अच्छे स्वास्थ्य लाभ से भी जुड़ा होता है। मकर संक्रांति उन्हीं त्योहारों में से एक है। इस दिन हर कोई उल्लास से भरा रहता है, इस शुभ अवसर पर अपने परिजनों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं इन फेसबुक, व्हॉट्सऐप मैसेज के जरिए दे सकते हैं।
त्योहार नहीं होता अपना या पराया,
त्योहार नहीं होता अपना या पराया,
त्योहार है वही जिसे सबने मिलकर मनाया,
तो मिला तो गुड़ और तिल और पतंग संग उड़ जाने दो दिल।
हैप्पी मकर संक्रांति।।
पल-पल सुनहरे फूल खिलें,
कभी न हो कांटो से सामना,
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,
यही है संक्रांति पर हमारी शुभकामना।
हैप्पी मकर संक्रांति।।
मीठे गुड़ में मिल गया तिल,
उड़ी पतंग और खिल गया दिल,
हर पल सुख और हर दिन शांति,
आपको और परिवार को हैप्पी मकर संक्रांति।।
मूंगफली दी खुशबू ते गुड़ दी मिठास,
मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग,
दिल दी खुशी ते अपनेयां दा प्यार,
मुबारक होने त्वानु मकर संक्रांति दा त्योहार।।
सूर्य का त्यौहार मकर संक्रांति आ गया है
यह त्यौहार आपके जीवन में ज्ञान और खुशी लाए
पूरे साल आपका जीवन प्रकाशमय रहे।
तिल हम है और गुड़ हो आप,
मिठाई हम है और मिठास हो आप,
इस साल के पहले त्योहार से हो रही अब शुरुआत…
आपको और आपके परिवार को
हैप्पी मकर संक्रांति।।
मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
नदी के किनारे सुरज की लाली,
जिंदगी में आये खुशियों की बहार,
मुबारक हो आपको पतंगों का त्योहार…
हैप्पी मकर संक्रांति।।
