भारत सहित पूरे विश्व में हिंदू संप्रदाय के लोग भगवान श्री कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में जन्माष्टमी का त्योहार मना रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण ने इस धरती पर अपने अत्याचारी मामा कंस का विनाश करने के लिए अवतार लिया था। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन सभी मंदिरों को सजाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन झाकियां भी सजाई जाती है। मंदिरों में रासलीला का आयोजन किया जाता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को स्नान कराकर पीले वस्त्र धारण करवाए जाते हैं। इसके साथ ही उनका पीले रंग के आभूषणों के साथ श्रृंगार भी किया जाता है।

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखने वाले लोग रात में 12 बजे के बाद भगवान श्रीकृष्ण का प्रतिकात्मक जन्म के बाद अपना उपवास खोलते हैं। कुछ लोग इस दिन निर्जल व्रत रखते हैं तो वहीं कुछ लोग फलाहार के साथ व्रत रखते हैं। व्रत रखने के लिए कुछ विशेष नियम नहीं हैं। जब भी इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें तो उनके साथ साथ माता देवकी, वुसदेव, यशोदा, नंदलाल और माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है।

मथुरा में मंदिरों को खास तौर पर सजाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन मथुरा में पूरा कृष्णमय माहौल होता है। हर मंदिर में भगवान कृष्ण की भक्ति होती है। कई लोग पूरी-पूरी रात भजन और कीर्तन के साथ रतजगा करते हैं। इसलिए जन्माष्टमी के शुभ मौके पर हम आपके लिए लाए हैं कुछ विशेष भजन और गाने। नीचे दिए गए वीडियो चलाकर आप घर, ऑफिस, कार या अन्य जगह माहौल को कृष्णमय बना सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=Uiw2S6-1AjU&t=15s