Som Pradosh Vrat 2025: शास्त्रों में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। वहीं यह दिन भोलेनाथ को समर्पित है। मान्यता है कि जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा- अर्चना करता है, उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। साथ ही संतान के योग और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। साथ ही धन- संमृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं इस साल आषाढ़ सोम प्रदोष व्रत 23 जून दिन सोमवार को रखा जाएगा। सोमवार को पड़ने की वजह से इसे सोम प्रदोष के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त, तिथि और महत्व…

सोम प्रदोष व्रत तिथि 2025

वैदिक पंचांग के अनुसार 23 जून को रात 01 बजकर 22 मिनट पर आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की आरंभ होगी। वहीं, 23 जून को रात 10 बजकर 08 मिनट पर त्रयोदशी तिथि का अंत होगा।

सोम प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त 2025

सोम प्रदोष व्रत के दिन दिन पूजा का समय शाम 07 बजकर 23 मिनट से रात 09 बजकर 24 मिनट तक है। साधक सुविधा अनुसार समय पर भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं। सोम प्रदोष व्रत पर सर्वार्थ सिद्धि योग और मासिक शिवरात्रि समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इसके साथ ही भद्रावास योग का निर्माण हो रहा है। 

सोम प्रदोष व्रत महत्व

इस दिन व्रत रखने से भोलेनाथ की कृपा बरसती है। साथ ही जिन लोगों को संतान का सुख प्राप्त नहीं हो रहा हो उनको संतान का सुख प्राप्त होता है। साथ ही सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में चंद्र दोष है, वो लोग इस दिन व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा करें। साथ ही सफेद चीज, दूध और दही का दान करें। ऐसा करने से उनको चंद्र दोष से मुक्ति मिल सकती है।

पंचांग

  • सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर
  • सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 22 मिनट पर
  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 04 मिनट से 04 बजकर 44 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 21 मिनट से 07 बजकर 41 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त – रात 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025