Som Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। वहीं यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा- अर्चना करता है, उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है। वहीं इस साल वैशाख सोम प्रदोष व्रत 20 मई, 2024 दिन सोमवार को रखा जाएगा। सोमवार को पड़ने की वजह से इसे सोम प्रदोष के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व…
सोम प्रदोष व्रत तिथि
वैदिक पंचांग के मुताबिक वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 20 मई सोमवार को दोपहर 03 बजकर 57 पर आरंभ होगी। वहीं इस तिथि का समापन 21 मई दिन मंगलवार शाम 05 बजकर 38 मिनट पर होगी। वहीं प्रदोष काल की पूजा शाम को करने का महत्व है। इसलिए प्रदोष व्रत 20 मई को रखा जाएगा।
सोम प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त
सोम प्रदोष व्रत के दिन अभिजीत मुहूर्त बन रहा है। यह मुहूर्त 11 बजकर 51 से शुरू होकर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। इस बीच में आप भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।
सोम प्रदोष व्रत पूजा- विधि
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और साफ- सुथरे वस्त्र पहन लें। वहीं सुबह फलाहार ले सकते हैं। इसके बाद गंगाजल हाथ में लेकर व्रत का संकल्प लें। साथ ही एक वेदी पर शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करें। देसी घी का दीपक जलाएं और प्रतिमा को फूल व माला से सजाएं। वहीं इसके बाद शाम को शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। साथ ही फिर बेलपत्र, चंदन, फूल, माला, अक्षत्, धूप आदि से भगवान भोलेनाथ की पूजा करें। वहीं भोलेनाथ पर धतूरा और भांग अर्पित करें और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं और अंत में शिव चालीसा और शिव आरती का पाठ करें।
सोम प्रदोष व्रत महत्व
इस दिन व्रत रखने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में चंद्र दोष है, वो लोग इस दिन व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा करें। साथ ही सफेद चीज, दूध और दही का दान करें। ऐसा करने से उनको चंद्र दोष से मुक्ति मिल सकती है।