Grahan 2023: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। बता दें कि साल 2023 के आखिरी चंद्र और सूर्य ग्रहण अक्टूबर माह में लग रहे हैं। बता दें कि 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण और 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। एक ही माह में 2 ग्रहण लगने से सभी 12 राशियां के जातकों के जीवन में शुभ या फिर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

कब है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण?

सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को रात 08 बजकर 34 मिनट से आरंभ होगा और मध्यरात्रि 02 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को 01 बजकर 06 रात को शुरू होगा और तड़के 02 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा। चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल मान्य होगा।

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि वालों के जातकों के लिए दोनों ग्रहण लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसके साथ ही एकाग्रता बढ़ने के साथ करियर में उड़ान भरेंगे। मन में संतुष्टि का संचार होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में भी आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। आपको मेहनत के बल पर पदोन्नति मिलने के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश करना भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

सिंह (Leo Zodiac)

सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य कन्या राशि में संचार करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। इन ग्रहण के कारण परिवार के प्रति थोड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही करियर में उन्नति के भी योग हैं। धन लाभ के भी प्रबल योग नजर आ रहे हैं। कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर माह खुशियां ही खुशियां ला सकता है। चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। ऐसे आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। आपके काम की हर कोई तारीफ करेंगे। बिजनेस में भी कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। लेकिन गुस्से को थोड़ा कंट्रोल करके रखें, क्योंकि इससे बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।