भारत में वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल माह में लगने जा रहा है। वहीं, साल 2022 का दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। सूर्य ग्रहण देखे जाने के समय के अनुसार ही सूतक काल निर्धारित किया जाता है। 30 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण अगर भारत में नजर आता है तो उसका सूतक काल मान्य है। जबकि भारत में सूर्य ग्रहण 2022 नजर नहीं आने पर सूतक काल (Sutak Kaal India) नहीं माना जाएगा।
सूर्य ग्रहण क्यों होता है कैसे होता है?
सूर्य ग्रहण तब होता है, जब सूर्य आंशिक अथवा पूर्ण रूप से चन्द्रमा द्वारा ढंक लिया जाता है। इस प्रकार के ग्रहण के लिए चंद्रमा का पृथ्वी और सूर्य के बीच आना आवश्यक है। आसान शब्दों में कहें तो जब चांद धरती और सूर्य के बीच आ जाता है तब सूर्यग्रहण होता है। चंद्रमा की परछाई धरती पर पड़ती है और सूर्य का कुछ हिस्सा या पूरा सूर्य ढक जाता है। पूर्ण सूर्यग्रहण के लिए धरती, चंद्रमा और सूर्य को एक सीधी रेखा में आना होता है।
हर अमावस्या को सूर्य ग्रहण क्यों नहीं होता?
बता दें कि अमावस्या के दिन चन्द्रमा, सूर्य व पृथ्वी के बीच में आते है। तब चन्द्र के विपरीत दिशा में सूर्य होने के कारण चन्द्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है जिसके कारण हमें सूर्य नहीं दिखाई देता है।
सूर्य ग्रहण को देखने हेतु हमें क्या क्या सावधानी रखनी चाहिए?
वैज्ञानिकों के अनुसार आसमान में होने वाली इस खगोलीय घटना को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए क्योंकि सूर्य की किरणें आखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सूर्य ग्रहण को टेलीस्कोप से भी नहीं देखना चाहिए। इसे देखने के लिए विशेष रूप से बनाए गए चश्मों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
इस राशि के जातकों को रहना होगा सावधान!
मेष (Aries): मेष राशि के जातकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ज्योतिषीय सलाह है कि ग्रहण के दिन धन से जुड़े किसी भी काम को करने से बचें।
वृषभ (Taurus): इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण बहुत अच्छा फल देता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है, ग्रहण के दिन क्रोध और तनाव से बचें।
मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के लोगों को ग्रहण के दिन किसी भी सामूहिक स्थान पर न जानें की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अपने सगे संबंधियों पर नजर बनाएं रखें।
कन्या (Virgo): सूर्य ग्रहण के दौरान नई नौकरी या कोई दूसरी नौकरी बदलने से बचें, अधिक परिश्रम के द्वारा ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा।
तुला (Libra): इस राशि के लिए सूर्य ग्रहण का सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है। इसके अलावा ग्रहण के दौरान किसी भी कानूनी विवाद से बचें।
वृश्चिक (Scorpio): सूर्य ग्रहण के कारण इस राशि के जातकों को नौकरी में या कार्यस्थल पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सावधान रहें सतर्क रहें।
कुंभ (Aquarius): निवेश में नुकसान के साथ पारिवारिक विवाद होने के संभावना है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए धैर्य रखें।