June 2021 Vrat and Tyohar: हर महीने की अपनी खासियत होती है। प्रत्येक मास में कई व्रत-त्योहार आते हैं। भारत में त्योहारों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अलग-अलग धर्मों के लोग अपने-अपने जातीय त्योहारों को विशेष अहमियत देते हैं। हिंदू धर्म में व्रत-त्योहार पूरे विधि-विधान से मनाए जाते हैं। किसी भी पर्व को मनाने से परिवार व आस-पड़ोस में खुशहाली के साथ ही रौनक भी आती है। साल 2021 का मई महीना बस खत्म ही होने वाला है और फिर जून की शुरुआत हो जाएगी। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस महीने कई पर्व-त्योहार आने वाले हैं –
साल का पहला सूर्य ग्रहण: साल 2021 में कुल 2 सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं जिनमें से पहला 10 जून को लगेगा। इस ग्रहण को रूस, यूरोप, कनाडा, ग्रीनलैंड, एशिया के कुछ हिस्सों और अमेरिका में देखा जा सकेगा। आमतौर पर ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। लेकिन खगोलशास्त्रियों के अनुसार ये ग्रहण भारत में आंशिक रूप से या फिर नहीं दिखेगा। यही कारण है कि भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
ज्येष्ठ मास का महत्व: हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ महीना साल का तीसरा महीना होता है। 27 मई से ये महीना आरंभ हो चुका है जो 25 जून तक चलेगा। इसे जेठ भी कहा जाता है, इस महीने में सूर्य की ज्येष्ठता होती है और इसमें ज्येष्ठ नक्षत्र होता है। इस महीने में जल दान करना बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। साथ ही, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में सूर्य पूजा और अर्घ्य का भी विशेष महत्व होता है।
इन चीजों से करें परहेज: कहा जाता है कि इस महीने में भगवान सूर्य अपने रौद्र रूप में होते हैं। ऐसे में इस माह में लोगों को पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। लाल मिर्च के सेवन से बचें, मसालेयुक्त खाद्य पदार्थों को न खाएं। रात को हेवी भोजन न करें, दोपहर को यात्रा करने से बचें।
जानें जून माह के त्योहार: 2 जून 2021 – कृष्णाष्टमी
6 जून 2021 – अचला एकादशी<br />
7 जून 2021 – सोम प्रदोष व्रत
8 जून 2021 – मासिक शिवरात्रि<br />
10 जून 2021 – शनि जयंती, वट सावित्री व्रत और सूर्य ग्रहण
14 जून 2021 – विनायक चतुर्थी
15 जून 2021 – मिथुन संक्रांति, सूर्य राशि परिवर्तन
16 जून 2021 – स्कंद षष्ठी
18 जून 2021 – मासिक दुर्गा अष्टमी
19 जून 2021 – महेश नवमी
20 जून 2021 – गंगा दशहरा
21 जून 2021 – निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती
22 जून 2021 – भौम प्रदोष व्रत
24 जून 2021 – वट पूर्णिमा व्रत
27 जून 2021 – संकष्टी चतुर्थी