Skanda Sashti 2025 Date: हिंदू धर्म में स्कंद षष्ठी व्रत को बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर महीने शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव के बड़े बेटे और देवताओं के सेनापति भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। भगवान कार्तिकेय को दक्षिण भारत में खासतौर पर पूजा जाता है। मान्यता है कि उन्होंने दानव तारकासुर का वध करके तीनों लोकों को उसके अत्याचारों से बचाया था। ऐसी मान्यता है कि भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से व्यक्ति को लाभ प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं स्कंद षष्ठी की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

स्कंद षष्ठी व्रत की तिथि (Skanda Sashti 2025 Date)

वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह की शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि की शुरुआत 4 जनवरी को रात 10:00 से होगी और इस तिथि का समापन 5 जनवरी को रात 8 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में स्कंद षष्ठी का व्रत 5 जनवरी 2025 को रखा जाएगा।

स्कंद षष्ठी 2025 मुहूर्त (Skanda Sashti 2025 Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि की शुरुआत 04 जनवरी को देर रात 10 बजे होगी और 05 जनवरी को रात 08 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में इस दौरान आप भगवान कार्तिकेय की विधिपूर्वक पूजा कर सकते हैं।

स्कंद षष्ठी 2025 पर बना है शुभ योग (Skanda Sashti 2025 Shubh Yoga)

ज्योतिष की मानें तो इस बार स्कंद षष्ठी के दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग भी इस दिन को और खास बना रहे हैं। मान्यता है कि इन योगों में पूजा करने से भगवान कार्तिकेय की विशेष कृपा मिलती है।

स्कंद षष्ठी व्रत का महत्व (Skanda Sashti Vrat Importance)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। यह व्रत खासतौर पर संतान प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इसके अलावा, भगवान कार्तिकेय की कृपा से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है और रोग-दुखों से मुक्ति मिलती है। यह व्रत उन लोगों के लिए भी बहुत फलदायक है जो अपने जीवन में सफलता और शांति चाहते हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।