Surya Sankranti 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यदेव एक अवधि के बार 12 राशियों में संचार करते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि में दोबारा आने में करीब पूरा एक साथ लग जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। बता दें कि आज दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसे सिंह संक्रांति कहा जाएगा। आज के दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं सूर्य संक्रांति के दिन किस चीज का सेवन करना लाभकारी माना जाता है।
सिंह संक्रांति 2023 मुहूर्त (Singh Sankranti 2023 Muhurat)
सिंह संक्रांति पुण्य काल – सुबह 06 बजकर 44 मिनट से दोपहर 01 बजकर 44 मिनट
अवधि – 07 घण्टे 00 मिनट
सिंह संक्रान्ति महा पुण्य काल – सुबह 11 बजकर 33 मिनट से दोपहर 01 बजकर 44 मिनट तक
अवधि – 02 घण्टे 11 मिनट
सिंह संक्रांति में क्यों करें घी का सेवन?
सिंह संक्रांति में घी का सेवन करना बेहद लाभकारी माना जाता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए। सिंह संक्रांति को विभिन्न नामों से जाना जाता है। उत्तराखंड में इसे घी संक्रांति और दक्षिण भारत में सिंह संक्रमण कहा जाता है। घी संक्रांति के दिन मांगलिक काम करना शुभ माना जाता है।
घी का सेवन करने से बुद्धि और ऊर्जा में वृद्धि होती है। इसके साथ ही जातक की याददाश्त बढ़ती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सिंह संक्रांति के दिन जो लोग घी का सेवन नहीं करते हैं। वह अगले जन्म में घोंघा बनते हैं, क्योंकि इसे आलस का प्रतीक माना जाता है। इसकी रफ्तार काफी धीमी होती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, संक्रांति के दिन घी का सेवन करने से जातक को राहु और केतु के दुष्प्रभावों को कम करने में मदद मिलती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।