Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इनकी पूजा से धन, वैभव और संपन्नता आती है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएं तो व्यक्ति को जीवन में सारी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इनकी कृपा प्राप्त करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति शुक्रवार के दिन इन विशेष उपायों को करता है तो उसके जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती।

मां लक्ष्मी को लाल और सफेद दोनों ही रंग प्रिय होते हैं। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को इन रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए। साथ ही पूजा स्थल पर शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए और उसमें एक चुटकी केसर डाल देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ गणेश जी की भी पूजा करनी चाहिए। इनकी पूजा में नारिलय अवश्य रखें। पूजा पूरी होने के बाद उस नारियल को तिजोरी में रख दें फिर नारियल को रात के समय किसी गणेश मंदिर में रख आएं। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। (यह भी पढ़ें- माणिक्य रत्न धारण करने से करियर में तरक्की मिलने की है मान्यता, जानिए किन राशियों को नहीं करता सूट)

इस दिन मां लक्ष्मी के साथ विष्णु भगवान की पूजा भी करनी चाहिए। इसके लिए दक्षिणावर्ती शंख लें और उसमें जल भर लें फिर शुक्रवार को विष्णु भगवान का उसी जल से अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते हुए अपने हाथ में लाल रंग के पांच फूल लें। फिर मां लक्ष्मी का स्मरण करें और उनसे अपने सारे कष्ट कह दें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनती है। अब इन फूलों को अलमारी या तिजोरी में रख दें। (यह भी पढ़ें- हस्तरेखाशास्त्र: हथेली में मौजूद ये रेखाएं बताती हैं कि आपकी लाइफ में विदेश यात्रा का योग है या नहीं?)

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर उन्हें लाल वस्त्र अर्पित करने चाहिए। साथ ही इस दिन माता लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूडियां भी अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस उपाय से पैसों से संबंधित परेशानियां दूर हो जाती हैं।