Shukrawar Ke Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। ऐसे ही शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी, मां संतोषी, मां वैभव लक्ष्मी को अर्पित है। शुक्रवार के दिन धन-वैभव की देवी मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ कुछ खास ज्योतिषीय उपायों को करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं, वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से भी संबंधित है। शुक्र ग्रह को धन-ऐश्वर्य, आकर्षण, सौभाग्य का कारक माना जाता है। जानिए शुक्रवार के दिन कौन से ज्योतिषीय उपाय करना लाभकारी हो सकता है।

शुक्रवार को करें ये उपाय

चढ़ाएं नीम के पेड़ में जल

माना जाता है कि नीम के पेड़ मां दुर्गा का स्वरूप होता है जिन्हें नीमारी देवी कहते हैं। शुक्रवार दिन नीम के पेड़ में जल चढ़ाने से सुथ-समृद्दि मिलती है और ग्रह दोष से निजात मिलती है।

करें मां लक्ष्मी की पूजा

शुक्रवार दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ लक्ष्मी मंत्र और चालीसा का पाठ करें।

चढ़ाएं कमल का फूल

शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी को कमल का फूल अतिप्रिय है। इसलिए दिन दिन हो सके, तो श्रद्धाभाव के साथ मां लक्ष्मी को सफेद रंग का फूल अर्पित करें।

चीटियों को खिलाएं चीनी

शुक्रवार के दिन काली चीटियों को चीनी खिलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है और रुके हउए काम एक बार फिर से शुरू हो जाते हैं।

करें दान

शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद या फिर गरीब को वस्त्र, अनाज आदि दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

सफेद चीजों का दान करें

शुक्रवार के दिन सफेद चीजें जैसे चीनी, दही, दूध, आटा आदि का दान करें। माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से सुख-समृ्द्धि की प्राप्ति होती है, क्योंकि मां लक्ष्मी को सफेद रंग अतिप्रिय है।

शुक्रवार को करें इस मंत्र का जाप

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी से संबंधित मंत्र ‘ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं ‘ मंत्र का जाप करें।

शुक्र की स्थिति मजबूत

कुंडली में शुक्र की स्थिति को मजबूत करने के लिए ‘ऊं शुम शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करें।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।