लक्ष्मी माता को धन की देवी भी कहा जाता है। धन हम सबके जीवन का बहुत ही जरूरी हिस्सा है। हम सब अपने जीवन में धन कमाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी (Maa Laxmi Upay) की पूजा का विधान है। मां लक्ष्मी को सुख-समृद्धि और धन की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि यदि मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएं तो घर में कभी भी धन से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

शास्त्रों में बताया गया है कि जब बहुत कमाने के बाद भी हमारे पास नहीं बचता है तो ऐसा होने के पीछे लक्ष्मी माता का अप्रसन्न होना है। इसलिए धन हासिल करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि लक्ष्मी जी का आशीर्वाद आपके ऊपर सदा बना रहे। इसलिए यदि (friday fast) आप भी धन से जुड़ी किसी पेरशानी से जूझ रहे हैं तो (Shukrawar upay) शुक्रवार के दिन मां महालक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करें। ऐसे में, आज हम आपको वह विधि बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप आसानी से लक्ष्मी मां को प्रसन्न कर सकते हैं।

सुर्योदय से पहले उठे: शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि शुक्रवार के दिन सूर्योदय से पहले जग जाना चाहिए। इसके उपरान्त स्नान वगैरह करके लक्ष्मी जी की पूजा शुरू करनी चाहिए। लक्ष्मी जी की पूजा के लिए घर के पूजा-स्थल पर घी का दीपक जलाकर बैठना चाहिए।

इस मंत्र का जाप करें: पूजा करते समय व्यक्ति को 108 बार लक्ष्मी मंत्र का जाप करना चाहिए। लक्ष्मी मंत्र इस प्रकार से है- ॐ श्रीं श्रीये नम:। बताया गया है कि लक्ष्मी मंत्र का जाप करते समय ध्यान पूजा पर ही केंद्रित रखना चाहिए और पूरी आस्था के साथ मंत्र का जाप करना चाहिए।

लाल रंग का वस्त्र अर्पित करें: ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां महालक्ष्मी के मंदिर में जाकर उन्हें लाल रंग का वस्त्र अर्पित करने से शुभ फल प्राप्त होता है। यदि कोई महिला शादी शुदा है तो उन्हें शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सुहाग का सामान अर्पित करना चाहिए। जिसमें मुख्य रूप से लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चूड़ियां और लाल चुनरी शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही भगवान लक्ष्मी नारायण को खीर का भोग अवश्य लगाना चाहिए। पाठ करने के बाद प्रसाद अवश्य ग्रहण करें व सबको घर में भी दें।

पांच लाल रंग के फूल: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन हाथ में पांच लाल रंग के फूल लेकर माता का ध्यान करें और वह फूल तिजोरी या अलमारी में रख दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सदैव आपके घर में विराजमान रहती हैं।