Jyotish Shastra Remedies for Friday/ Shukrvaar Ke Upay : ज्योतिष शास्त्र में यह माना जाता है कि शुक्र सुखों के देवता हैं। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र उच्च स्थिति में होता है उस व्यक्ति को जीवन के सभी सुख मिलते हैं और जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र निचली स्थिति में होता है वह व्यक्ति अपना जीवन अभावों में व्यतीत करता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि हर व्यक्ति अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को उच्च स्थिति में रखने का प्रयास करें।

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह (Jyotish Remedies for Shukra Grah) के स्वामी शुक्र देव (Shukra Dev) को बताया गया है। इसलिए शुक्रवार के सभी उपाय (Shukrawar Ke Upay) शुक्र देव को समर्पित हैं। माना जाता है कि शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह मजबूत करने के लिए उपाय किए जाए तो शुक्र ग्रह उच्च स्थिति में आ सकता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह मजबूत करने के साथ-साथ चंद्र ग्रह स्वतः मजबूत हो जाता है। जो भी व्यक्ति अपने जीवन में भौतिक सुखों की इच्छा रखता हो उन्हें यह उपाय जरूर करने चाहिए।

शुक्रवार के उपाय (Shukarvar Ke Upay/ Shukar Dev Ke Upay)
शुक्रवार के दिन भगवान शिव की उपासना करें। शुक्रवार की सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। फिर सफेद वस्त्र धारण कर भगवान शिव के मंदिर जाएं। भगवान शिव को जल या दूध अर्पित करें। साथ ही उन्हें सफेद फूल चढ़ाएं।

शुक्रवार शुक्र देव का दिन होता है। इस दिन शुक्र स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार के दिन शुक्र स्तोत्र का पाठ करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं। शुक्र देव को प्रसन्न करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और उच्च स्थिति में आ जाता है। यह उपाय अत्यंत सरल और प्रभावशाली है।

माना जाता है कि शुक्र ग्रह सुंदरता के देवता भी हैं। इसलिए वह उस व्यक्ति से बहुत प्रसन्न रहते हैं जो अपनी शारीरिक सफाई रखता है और अपने आपको सुंदर बनाने के प्रयास करता है। अगर आप चाहते हैं कि शुक्र ग्रह उच्च स्थिति में आ जाए तो आपको सुंदर दिखने की कोशिश करनी चाहिए। संभव हो तो सफेद पाउडर जरूर लगाएं।

रोजाना नहाने के बाद अपने शरीर पर नारियल का तेल लगाने की आदत डालें। ऐसी मान्यता है कि नारियल का तेल अपने शरीर पर रोजाना लगाने से व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह उच्च स्थिति में परिवर्तित हो जाता है। यह उपाय बहुत सरल है और इसका असर बहुत अधिक है।

सुबह उठने के बाद सबसे पहले कोई सफेद खाद्य पदार्थ खाएं। इनमें दूध, खीर, चावल, नारियल, साबुत दाना और दही शामिल हैं। साथ ही संभव हो तो किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद वस्त्र या खाद्य पदार्थ का दान करें। इस उपाय से बहुत जल्द शुक्र देव प्रसन्न हो जाते हैं।