Ardhakendra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह में से शुक्र को बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, जो दैत्यों के गुरु होने के साथ-साथ प्रेम-आकर्षण, धन-संपदा, वैभव, आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में जरा सा बदलाव 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ता है। बता दें कि जल्द ही शुक्र और सबसे बौना ग्रह माने जाने वाला यम एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे। ऐसे में अर्धकेंद्र का निर्माण हो रहा है। पंचांग के अनुसार, 19 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर शुक्र और यम एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होगा, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ -साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-यम का अर्धकेंद्र योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन्य धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। धन कमाने के शानदार मौके मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि होने वाली है। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने वाला है। संतान की ओर से खुशियां मिल सकती है। इसके साथ ही छात्रों का मन रचनात्मकता पर अधिक लगेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र-यम का अर्धकेंद्र योग इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐसे में विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है। विवाह के लिए रिश्ते आ सकते हैं। पिता-माता, गुरु आदि का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक रहने वाले हैं। इसके चलते आप अधिक दान-पुण्य करेंगे। आत्मविश्वास की तेजी से वृद्धि होगी। इसके साथ ही भाई- बहनों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शुक्र देव की कृपा से आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। आपको व्यापार के लिए कोई निवेशक भी मिल सकता है। सिंगल जातकों को पार्टनर मिल सकता है। इसके साथ ही विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, जिससे आप खुद पर अधिक ध्यान देंगे।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

शुक्र और यम का बना अर्धकेंद्र योग इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के घर में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही घर में किसी न किसी का आना-जाना लगा रहेगा। नया घर, वाहन खरीद सकते हैं या फिर घर को रेनोवेट कराने के बारे में सोच सकते हैं। विदेशों से आपको लाभ मिल सकता है। रिश्तों की बात करें, तो पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। इसके साथ ही व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही जनवरी के चौथे सप्ताह किन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।