Malavya Rajyog: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वैभव, धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और लग्जरी का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र ग्रह गोचर करके कुछ खास राजयोग का निर्माम समय- समय पर करते हैं। आपको बता दें कि 19 मई को शुक्र ग्रह वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। वहीं भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने के योग हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद मिल सकता है। साथ ही जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मालव्य राजयोग का बनना मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के पंंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपकी लोकप्रियता में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपके अपने पिता के साथ संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे। वहीं इस समय आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। प्रेम- संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस अवधि में आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही साथ ही वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान किया गया निवेश आपको दोगुना लाभ देने वाला है। वहीं इस अवधि में संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।
