Labh Drishti Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों के अतिरिक्त कुछ ऐसे ग्रह भी माने जाते हैं जिन्हें भले ही सौर मंडल का हिस्सा न समझा जाए, फिर भी ज्योतिषीय दृष्टि से उनका विशेष महत्व होता है। अरुण और प्लूटो की तरह ही वरुण ग्रह भी अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। वरुण ग्रह को आधुनिक खगोल विज्ञान में नेपच्यून (Neptune) के नाम से जाना जाता है। यह ग्रह लगभग 13 वर्षों तक एक ही राशि में स्थित रहता है और इस कारण इसे पूरा राशि चक्र पार करने में लगभग 164 वर्ष लग जाते हैं। वरुण ग्रह की स्थिति में होने वाला परिवर्तन हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी रूप में अवश्य प्रभाव डालता है। इस समय वरुण मीन राशि में विराजमान है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करते रहेंगे। ऐसे ही वरुण दैत्यों के गुरु शुक्र के साथ संयोग करने वाले हैं। दरअसल, वृश्चिक राशि में विराजमान शुक्र के साथ 60 डिग्री पर है, जिससे त्रिएकादश योग या लाभ दृष्टि योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इन तीन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ भी हो सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2 दिसंबर यानी आज सुबह 7 बजकर 21 मिनट पर शुक्र-वरुण एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे, जिससे त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-वरुण के संयोग से बना त्रिएकादश योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के चौथे भाव में शुक्र विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सुख-सुविधाओं की भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपको करियर के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। पहले किए गए निवेश में अब अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें, तो पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र-वरुण का त्रिएकादश योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में शुक्र विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में खुशियां से भरा होगा। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आउटसोर्सिंग बिज़नेस के द्वारा आपको काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही धन की बचत करने में लाभ मिल सकता है। लव लाइफ की बात करें, तो जीवनसाथी से दिल खोलकर बात कर पाएंगे। ऐसे में आपका वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।

30 साल बाद न्यायाधीश शनि और बुध ने बदली अपनी चाल, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, खूब बढ़ेगा पैसा-रुतबा

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए वरुण-शुक्र के संयोग से बना त्रिएकादश योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि में शुक्र बारहवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित रूप से सफलता हासिल हो सकती है। बैंक से लोन लेने में सफल हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। काम में लंबे समय से चला आ रहा दबाव समाप्त हो सकता है। व्यापार में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। लव लाइफ की बात करें, तो पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।

नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें