Shukra Uday 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र 18 अगस्त को शाम 7 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में उदय हो गए हैं। शुक्र के उदय होने से प्रेम और वैवाहिक जीवन में आनंद, विलासिता और प्रेम की कमी आदि की समस्याओं से निजात मिलेगी। शुक्र के उदय होने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कि शुक्र के उदय होने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ।
मेष राशि
शुक्र दसवें भाव में उदय हुए है। शुक्र के उदय होने से मेष राशि के जातकों को कई मुश्किलों से छुटकारा मिल सकता है। घर-परिवार में खुशियां बढ़ेगी। संपत्ति और वाहन खरीदने का योग बन सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही पेशेवर जीवन में भी काफी अच्छा बीतेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।
कर्क राशि
इस राशि में शुक्र लग्न भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इससे लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और इंक्रीमेंट हो सकता है।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदय काफी शुभ हो सकता है, क्योंकि इस राशि में शुक्र ग्यारहवें भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।
कुंभ राशि
इस राशि में शुक्र छठे भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में माता-पिता का पूरा साथ मिलेगा। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। संपत्ति, वाहन और घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।