Shukra Rise In November: वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद उदय और अस्त होता रहता है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 30 सितंबर को अस्त हुए थे और वो अब 21 नवंबर को उदित होने जा रहे हैं। जिससे अष्टलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशयों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि: अष्टलक्ष्मी राजयोग आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में उदय होने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप व्यापार के सिलसिले से छोटी और बड़ी यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान आपको नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विदेश में नौकरी करने के भी मौके मिल सकते हैं। इस समय आप सेविंग करने में सफल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि: अष्टलक्ष्मी राजयोग आप लोगों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि में ही उदय हो रहे हैं। जिससे इस समय आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं वहीं कार्यस्थल पर इस समय किसी प्रकार का प्रोत्साहन, बोनस या कोई अन्य लाभ भी मिल सकता है। वहीं शुक्र ग्रह की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के सातवें भाव पर पड़ रही है। जिसे वैवाहिक जीवन और साझेदारी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ हो सकता है। 

कुंभ राशि: आप लोगों के लिए अष्टलक्ष्मी राजयोग करियर और व्यापार के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दशम स्थान में उदय होने जा रहे हैं। जिसे करियर और कार्यक्षेत्र का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस दौरान कार्यक्षेत्र में आप प्रदर्शन अच्छा कर सकते हैं। साथ ही आपकी प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में ऊंचा पद मिलने की संभावना बन रही है। जो लोग खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं वो कर सकते हैं, समय अनुकूल है।