Shukra Gochar In Makar: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपने मित्र और शत्रु राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि भौतिक सुखों के कारक शुक्र देव दिसंबर में मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन शानदार और करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपके आप समाज में अधिक लोकप्रिय होंगे। वहीं आपको मान- सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। साथ ही यह गोचर आपमें बेहतर नेतृत्व क्षमता प्रदान करेगा। आप अपने कार्यों में अधिक सफल होंगे और दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को एक अच्छी नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं पैतृक संंपत्ति मिलने का भी योग है। साथ ही आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से छठे स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। जिससे इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको नए अवसर मिलने आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जॉब से धन कमाने के प्रयास में आपकी मेहनत रंग लाएगी। वहीं इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगी। वहीं आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही धन आगमन के नए स्त्रोत बनेंगे।