Rajbhang Rajyog 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 7 अगस्त को विलासिता के कारक शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं। बता दें कि चंद्रमा की इस राशि में पहले से ही सूर्य ग्रह विराजमान है। ऐसे में कर्क राशि में शुक्र और सूर्य की युति हो रही है। इसके साथ ही इस दोनों ग्रहों की युति से ‘राजभंग योग’ का निर्माण हो रहा है। यह योग 17 अगस्त 2023 तक रहेगा। जब सूर्य अपनी स्वराशि सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा। राजभंग योग कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। जानिए ऐसी चार राशियों के बारे में जिन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है।
राजभंग योग इन राशियों की खोल देगा किस्मत
मेष राशि
शुक्र और सूर्य की युति से बने इस राजभंग योग मेष राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी है। यह योग समृद्धि लेकर आएगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी सही होगी। इसके साथ ही माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। करियर में भी तरक्की ही तरक्की मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए राजभंग योग अत्यधिक अनुकूल है। समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही सामाजिक और आध्यात्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। वित्तीय लाभ मिलने के पूरे आसार है। इसके साथ ही हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए राजभंग योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।कार्यस्थल पर आपकी स्थिति में सुधार होगा और आपको नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। ऐसे में पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट मिल सकता है।
धनु राशि
शुक्र और सूर्य का शुभ संयोग से बना राजभंग योग धनु राशि के जातकों के लिए भी काफी लाभकारी हो सकता है। आय के नए रास्ते खुलेंगे और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सहकर्मियों और वरिष्ठों से पहचान होने के साथ आपके कार्य की प्रशंसा होगा। उच्च अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।