Shukra Rashi Parivartan Vrischika 2021: शुक्र ग्रह को सुख और समृद्धि का कारक माना जाता है। ये तुला और वृषभ राशि का स्वामी है। मीन राशि में ये उच्च का होता है तो बुध की राशि कन्या में नीच का माना जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन 2 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में होने जा रहा है और 30 अक्टूबर तक ये ग्रह इसी राशि में रहेगा। इसके बाद धनु में प्रवेश कर जायेगा। जानिए शुक्र राशि गोचर का किन 4 राशियों पर बेहद ही शुभ प्रभाव पड़ रहा है।
मिथुन राशि: इस गोचर के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी समय काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। इस दौरान हर काम में सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वाद-विवाद से दूर रहें।
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। आर्थिक रूप से ये गोचर अच्छा रहेगा। वेतन में वृद्धि की पूरी संभावना है। किसी डील से इस दौरान अच्छा लाभ कमा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आएगी। व्यापार में कोई डील फाइनल हो सकती है। (यह भी पढ़ें- किस्मत के धनी माने जाते हैं महीने की इन तारीखों में जन्मे लोग, इन पर सूर्य ग्रह का रहता है प्रभाव)
सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर लाभकारी साबित होगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। वाहन खरीद सकते हैं। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। फैमिली बिजनेस कर रहे हैं तो उसमें तरक्की मिलेगी। करियर के लिहाज से अच्छा समय है। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो इस अवधि में कर सकते हैं। (यह भी पढ़ें- इन 5 राशि वालों की शादी देरी से होने के रहते हैं चांस, देखें क्या आपकी राशि भी है इस लिस्ट में)
कन्या राशि: इस गोचर के दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नए दोस्त बन सकते हैं। हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा से लाभ मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। (यह भी पढ़ें- इन दो कार्यों को करने से मां लक्ष्मी की नहीं बनती कृपा, आती है आर्थिक तंगी)