Shukra Rashi Parivartan December 2022: शुक्र का राशि परिवर्तन ज्योतिष अनुसार काफी अहम माना जाता है। 8 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां पहले से ही शनि भी मौजूद हैं। मकर राशि में दोनों ग्रहों की युति जहां कुछ राशि वालों के लिए लाभप्रद साबित होगी तो कुछ की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। बता दें शुक्र 30 दिसंबर तक इस राशि में विराजमान रहेंगे। जानिए इस ग्रह गोचर का किन 3 राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है।

मेष राशि: इस राशि वालों को शुक्र के राशि परिवर्तन से अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी साख बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। धन प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। कर्ज का निपटारा कर सकते हैं। संपत्ति मामले में आपको सफलता मिलने के आसार रहेंगे। नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी ये गोचर लाभप्रद साबित होगा।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह का मकर राशि में गोचर लाभप्रद साबित होगा। करियर में अच्छी खासी तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। व्यापार में तरक्की मिलने के संकेत हैं। अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जो जातक नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे थे उनके लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। खर्चों पर कंट्रोल कर पायेंगे। पुराने कर्ज का निपटारा कर पाने में आप सक्षम होंगे। (यह भी पढ़ें- शनि जल्द कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन नाम के लोगों पर शुरू हो जाएगी शनि साढ़े साती)

मीन राशि: इस राशि वालों को शुक्र के गोचर से लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। यात्राओं से धन की प्राप्ति होने की उम्मीद है। इस दौरान लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मनचाही नौकरी इस दौरान मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी शुभ संकेत मिल रहे हैं। इनकम में बढ़ोतरी के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं। (यह भी पढ़ें- इन नाम की लड़कियों की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं लड़के, बातों ही बातों में ये जीत लेती हैं दिल)