Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार नाम का हमारे जीनव पर विशेष प्रभाव पड़ता है। नाम सिर्फ हमारी पहचान ही नहीं बल्कि हमारे भविष्य और व्यक्तित्व का आईना भी माना जाता है। यहां हम बात करेंगे उन नाम की लड़कियों के बारे में जिनकी पर्सनालिटी काफी अट्रैक्टिव मानी जाती है। ये बातचीत करने में काफी माहिर होती हैं। बातों ही बातों में किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ज्योतिष अनुसार इन नाम की लड़कियों की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं लड़के।
जिन लड़कियों का नाम K अक्षर से शुरू होता है वो देखने में काफी आकर्षक होती हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। लोग इनकी तरफ आसानी से खींचे चले आते हैं। ये अपना हर रिश्ता दिल से निभाती हैं। ये प्यार के मामले में काफी ईमानदार मानी जाती हैं। ये जिस व्यक्ति से दिल से प्यार करती हैं उसका साथ कभी नहीं छोड़तीं। ये केयरिंग और रोमांटिक स्वभाव की होती हैं।
जिन लड़कियों का नाम P अक्षर से शुरू होता है उनका स्वभाव काफी मिलनसार होता है। ये किसी को भी अपना दीवाना बना लेती हैं। ये विनम्र स्वभाव की होती हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। ये काफी इमोशनल होती हैं। इनकी इसी चीज का कई लोग फायदा उठा लेते हैं। ये किसी पर भी जल्दी विश्वास कर लेती हैं जिस वजह से इन्हें आगे चलकर धोखा मिलने के आसार रहते हैं। ये दिल की साफ होती हैं। लड़के इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित होते हैं। (यह भी पढ़ें: इस राशि के लड़के अपनी पत्नी को पलकों पर बैठाकर रखते हैं, अच्छे पति होते हैं साबित)
जिन लड़कियों का नाम R अक्षर से शुरू होता है वो खुशमिजाज होती हैं। ये खुद भी खुश रहती हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों को भी खुश रखने की पूरी कोशिश करती हैं। इनकी इसी अदा का हर कोई दीवाना हो जाता है। ये अपनी बातें खुलकर सबके सामने रखती हैं। इनका अपने परिवार के सभी लोगों से खास लगाव होता है और ये उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। इनका स्वभाव केयरिंग होता है। इस नाम की लड़कियां अधिकतर लड़कों की पहली पसंद होती हैं।