Shani Rashi Parivartan 2022: हिंदू धर्म में अधिकतर लोग नाम कुंडली के हिसाब से रखते हैं। जिन लोगों का नाम दो, दू, दे, थ, झ, चा, ची से शुरू होता है उनकी राशि मीन होती है। ये जल तत्व प्रधान राशि है। इस राशि के स्वामी गुरु हैं। 2022 में मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू होने वाली है। बता दें शनि का राशि परिवर्तन हर ढाई साल में होता है। 29 अप्रैल 2022 में शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे मीन राशि वाले शनि की दशा की चपेट में आ जायेंगे। जानिए इस राशि के लोगों पर शनि का कैसा प्रभाव पड़ेगा।
2022 में शनि के राशि परिवर्तन से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य भी कुछ खराब रहेगा। हर काम में इस दौरान सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना होने की आशंका है। आपको हड्डी में चोट लग सकती है। खर्चों में अचानक से वृद्धि होने से आप परेशान रहेंगे। आमदनी से ज्यादा खर्चें हो सकते हैं। बजट बनाकर चलने से लाभ मिलेगा। हालांकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको अपने दोस्तों या बड़े भाई-बहनों से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी।
शनि का राशि परिवर्तन इस राशि के उन लोगों के लिए अनुकूल नहीं है जो खुद का व्यापार चला रहे हैं। इन्हें धन हानि होने की आंशका रहेगी। इस दौरान किसी भी काम में सफलता पाने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। शनि की दशा का बुरा प्रभाव आप पर न पड़े इसके लिए शनिवार की शाम में मजदूरों को वस्त्रों का दान करें। इसी के साथ हर शनिवार शनि देव की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं। (यह भी पढ़ें- इन नाम की लड़कियों की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं लड़के, बातों ही बातों में ये जीत लेती हैं दिल)
29 अप्रैल 2022 से जहां मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी वहीं धनु वालों को इससे मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा और मकर राशि वालों पर इसका आखिरी चरण। इसी के साथ कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। (यह भी पढ़ें- इस राशि के लड़के अपनी पत्नी को पलकों पर बैठाकर रखते हैं, अच्छे पति होते हैं साबित)