ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। इन ग्रहों में से शुक्र ग्रह को प्रेम, रोमांस और सौंदर्य का कारक माना जाता है। माना जाता है की जिस भी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, उस मनुष्य को अपनी जिंदगी में सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। साल 2021 के अंत में शुक्र ग्रह एक बार फिर से राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

दरअसल शुक्र ग्रह 30 दिसंबर को मकर राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे, फिर शुक्र 27 फरवरी 2022 तक इसी राशि में रहेंगे। साल के आखिर में शुक्र ग्रह का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान इन 4 राशियों के जातकों की किस्मत खुल जाएगी-

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर काफी शुभ रहेगा। इस दौरान इनके भाग्य में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में भी शुभ परिणाम मिलेंगे। नए साल में मेष राशि के जातक अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। इस राशि के जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हैं, उनके लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि: शुक्र का गोचर इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से बेहतर रहने वाला है। अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस दौरान वृष राशि के जातकों के संचार कौशल में वृद्धि होगी। आप अपने कार्यों से सभी का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र के साथ-साथ आय में भी नए अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय फलदायी साबित होगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे।

वृश्चिक राशि: शुक्र के गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। इस दौरान आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा और पद में उन्नति होगी। इनकम में बढ़ोतरी के संयोग बन रहे हैं।