Shukra Gochar In Scorpio: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन और नक्षत्र बदलते रहते हैं। यह बदलाव किसी व्यक्ति के लिए शुभ साबित होता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि 11 नवंबर को भौतिक सुख और वैभव के दाता शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र का यह गोचर 3 राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि: शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यापार या अन्य जगह लंबे समय के निवेश करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए बेहद अनुकूल साबित हो सकती है। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जैसे- मीडिया, फिल्म, शिक्षा, उन लोगों को करियर शानदार साबित हो सकता है। इस अवधि में आपका धन पक्ष मजबूत होता देखा जाएगा। आपकी आमदनी के स्रोतों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है।

सिंह राशि: आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर आर्थिक रूप से मजबूत साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और माता का भाव कहा जाता है। इस समय आपको राज सत्ता की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। इतना ही नहीं इस अवधि में आपकी कोई गुप्त इच्छाएं पूरी हो सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है।

वृष राशि: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में शुक्र ग्रह सातवें भाव में संचरण करने जा रहे हैं। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है।

साथ ही इस दौरान आप साझेदारी का काम शुरू भी कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही तालमेल भी अच्छा रहेगा। क्योंकि वृष राशि के स्वामी खुद शुक्र ग्रह हैं और शुक्र ग्रह को वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है।