Shukra Planet Gochar In Leo:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय- समय पर ग्रह- नक्षत्र राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 31 अगस्त को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी है जिनको यह राशि परिवर्तन विशेष शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

कर्क राशि: शुक्र देव के राशि परिवर्तन करते ही आप लोगों को व्यापार और करियर में आशातीत सफलता मिल सकती है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र देव दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आप कई माध्यमों से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। साथ ही इस समय आप साझेदारी का काम स्टार्ट कर सकते हैं। जिसमें अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग की फील्ड में कार्यरत हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय अनुकूल साबित हो सकता है। साथ इस समय आपको संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

तुला राशि:  शुक्र देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र ग्रह 11वें स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपकी आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का करियर मीडिया, फिल्म से जुड़ा हुआ है उनको यह समय बेहतर साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपको बिजनेस और करियर में अच्छी सफलता मिलेगी। इस समय आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिल सकता है। फालतू खर्चों पर इस समय रोक लगेगी। कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आप लोग इस दौरान एक हीरा स्टोन पहन सकते हैं, जो आपके लिए भाग्यशाली रत्न साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि: ज्योतिष अनुसार शुक्र देव के गोचर करते ही आप लोगों की जिंदगी में अहम बदलाव आ सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दशम स्थआन में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी मिलने के योग हैं। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। साथ इस दौरान कारोबार विस्तार के भी योग बने हुए हैं।

साथ ही व्यावसायिक नए संबंध बनने से आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। इस समय आपको कोई अवार्ड भी मिल सकता है। आप लोग एक फिरोजा रत्न पहन सकते हैं। जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।