Venus Uday In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2025 में कई छोटे और बड़े ग्रह उदय और अस्त होंगे। जिसमें धन के दाता शुक्र ग्रह का भी नाम शामिल है।। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह मार्च में उदय होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में उदय होंगे। ऐसे में शुक्र ग्रह के उदित होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों को पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

यह भी पढ़ें…

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदय होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहींं साथ ही आपकी अपने जीवनसाथी के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग भी हो जाएगी। आप दोनों मिलकर इस दौरान परिवार के बाकी सदस्यों के साथ भी अपने संबंध मजबूत करने में सफल रहेंगे। वहीं इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं आपको नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। आपने जो भी पहले निवेश किया है उसका फल आपको इस अवधि में मिलेगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2025वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025कन्या राशि का वर्षफल 2025

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं साथ ही आप अपने परिवार के साथ इस दौरान अधिक समय बिताएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी बदलने की इच्छा कर रहे हैं उनकी नौकरी में इस दौरान बदलाव हो सकता है। साथ ही समय आपको निवेश से लाभ मिलेगा। वही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ मिल सकता है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र ग्रह का उदय होना मिथुन राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को इस दौरान अपने साझेदारों और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत मोर्चे पर बात करें तो आपको रिश्तों में पहले से अधिक सुधार होगा। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।