Venus Uday In Mithun: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर उदय और अस्त होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह जून में उदय होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह मिथुन राशि में उदय होंगे। ऐसे में बुध ग्रह के उदित होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों को पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार हो सकता है। साथ ही जीवन में भौतिक सुख बढ़ेंगे और आपको सभी कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। करियर और कारोबार के मामले में आपको आर्थिक सफलता प्राप्‍त होगी और आपकी सभी कार्य योजनाएं सफल होंगी। वहीं जो शादीशुदा लोग हैं, उनका दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस अवधि में जीवनसाथी की करक्की हो सकती है। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शुक्र ग्रह का उदित होना तुला राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वहीं छात्रों के लिए यह अवधि शुभ रहेगी। साथ ही जिन लोगों ने सरकारी नौकरी पाने के लिए हाल ही में कोई परीक्षी दी है उनके लिए भी खुशखबरी आ सकती है। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप धार्मिक या मांगकिल कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और कारोबार से जुड़ी योजनाओं में आपको धन कमाने के मौके मिलेंगे। आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी। साथ ही निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024