Shukra Planet Transit In December 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। यह योग किसी के लिए शुभ साबित होता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह (Venus Planet Transit In Dhanu) दिसंबर में दो बार गोचर करने जा रहे हैं। पहले शुक्र ग्रह (Shukra Planet Gochar) 05 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। फिर शुक्र देव मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ और करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि: शुक्र ग्रह का गोचर (Shukra Planet Transit) आप लोगों के लिए लकी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह (Venus Planet Gochar In Dhanu And Makar)) आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे संतान, उच्च शिक्षा और प्रेम संबंध का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही प्रेम संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको संतान सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। साथ ही अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है या उच्च संस्थान में आप दाखिला ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि: आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आय के स्त्रोतों में भी वृद्धि हो सकती है। इस समय आपके रुके हुए काम बनेंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत बनती दिख रही है। वहीं आय और खर्चों को बैलेंस करने में कामयाब हो सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का करियर वाणी से जुड़ा हुआ है उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है।
कुंभ राशि: शुक्र ग्रह का धनु राशि में संचरण कुंभ राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में होने जा रहा है। जिसे आय और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आप सेविंग करने में सफल रहेंगे।
आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय आपको किस्मत का साथ मिलता दिख रहा है। वहीं अगर आप कारोबारी हैं तो आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।