Venus Planet Transit In Cancer:  वैदिक पंचांग के अनुसार टाइम- टाइम पर ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका सीधेतौर पर प्रभाव मानव जीवन और देश- विदेश पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 7 अगस्त को वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह ने कर्क राशि में गोचर कर लिया है और वो यहां 31 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी है जिनको यह गोचर विशेष लाभप्रद साबित हो सकता है आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

कन्या राशि: शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों को कई मामलों में फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र देव ने 11वें भाव में गोचर किया है। जिससे आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे, जिससे आपको विशेष मुनाफा हो सकता है। साथ ही जिन लोगों का करियर मीडिया, फिल्म, बैकिंग या फैशन डिजाइनिंग से जुड़ा हुआ है उनको इस दौरान अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस समय आपको व्यापार और करियर में आशातीत सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलने की उम्मीद है। जिससे आपको करियर और बिजनेस में अच्छा धनलाभ हो सकता है। आप लोग एक पन्ना और ओपल रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद स्टोन साबित हो सकता है। हालंकि इस समय सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

तुला राशि: शुक्र ग्रह के कर्क राशि में गोचर से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शुक्र देव ने आपकी गोच कुंजली के दशम स्थान में भ्रमण किया है। जिसे कारोबार और नौकरी का भावन माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब मिलने की प्रबल संभावना है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नती हो सकती है। वहीं इस समय बिजनेस का भी विस्तार हो सकता है। साथ ही व्यावसायिक नए संबंध बन सकते हैं। जो आपको लाभ प्रदान कर सकते हैं। इस दौरान आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर वाहवाही हो सकती है। इस दौरान आपको कोई  अवार्ड भी मिल सकता है। वहीं सीनियर्स का आपको सहयोग मिलेगा। आप लोग भी एक हीरा या जरकिन रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए भाग्यशाली रत्न साबित हो सकता है।

सिंह राशि: शुक्र ग्रह ने आपकी राशि से दूसरे स्थान में गोचर किया है। जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आप कई सोर्स से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ भी होने के प्रबल योग है। वहीं इस समय व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल भी हो सकती है। जिससे आपको अच्छा धनलाभ होने के संकेत हैं। साथ ही इस दौरान आप साझेदारी का काम स्टार्ट कर सकते हैं। जिसमें अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय अनुकूल रह सकता है।

वहीं शुक्र ग्रह आपके तीसरे और दशम भाव के स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको छोटे भाई- बहन का साथ मिलेगा।  मतलब उनके सहयोग से धन की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। साथ ही इस समय आपको नई जॉब का ऑफर भी आ सकता है। शेयर, लॉटरी और स्टॉक बाजार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं।