Shukra Planet Uday In November 2022: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह (Venus Planet Uday) को धन और वैभव का दाता माना जाता है। मतलब शुक्र ग्रह जब भी अपनी चाल में परिवर्तन करते हैं तो इसका असर देश की अर्थव्यवस्था और मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 21 तारीख को वृश्चिक राशि में उदित (Shukra Planet Uday In Scorpio) होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस सयम व्यापार में लाभ और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि: आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह (Shukra Planet Uday) का उदय होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शुक्र ग्रह आठवें स्थान में उदय होने जा रहे हैं। जिसे आयु और गुप्त रोग का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको गुप्त रोग से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही दवाइयों पर जो फिजूल खर्च हो रहा था, उससे निजात मिल सकती है। वहीं इस समय आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है।
कर्क राशि: आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदय होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में उदित होने जा रहे हैं। जिसे संतान और प्रेम विवाह का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही करियर में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वहीं आपको सेहत के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। धर्म कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही प्रेम संबंधों मे मधुरता बढ़ सकती है।
मकर राशि: आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदय होना आर्थिक रूप से सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं और ज्योतिष अनुसार शनि ग्रह और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में अच्छे और लाभकारी सौदे करने में सफल होंगे। वहीं जो लोग नया व्याापार शुरू करेंगे, उन्हें भी लाभ हो सकता है।