Kendra Tirkon Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को वैभव, धन और ऐश्वर्य का दाता माना जाता है। मतलब भी शुक्र ग्रह गोचर करते हैं तो उसका सीधेतौर पर असर मानव जीवन और राशियों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें शुक्र ग्रह ने 13 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर कर लिया है। जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस योग के निर्माण से 3 राशि के लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर में उन्नति मिल सकती है…

मकर राशि: केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आय के स्त्रोतोंं में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करते हैं तो अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय कार्यस्थल पर आपके सफल नेतृत्व की प्रशंसा की जाएगी। साथ ही जिन लोगों का करियर फिल्म लाइन, मीडिया या फैशन डिजाइनिंग से जुड़ा हुआ है, उनको यह समय बेहतर साबित सकता है।

कुंभ राशि: आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग करियर और व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा साबित हो सकता है। साथ ही कारोबार के मोर्चे पर भी यह अवधि आपके लिए बहुत अनुकूल साबित होने वाली है। इस दौरान आपकी प्रगति और पदोन्नति देखने को मिल सकती है। इस समय आप व्यापार में निवेश भी कर सकते हैं, जो आपके लिए भविष्य में शुभ फलदायी साबित हो सकती है। साथ ही जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगर आपका व्यापार (ऑयल, लोहा, खनिज और पेट्रोलियम) से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

तुला राशि: केंद्र त्रिकोण राजयोग तुला राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दूसरे स्थान में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वहीं अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपका अच्छा लाभ हो सकता है। इनकम में वृद्धि हो सकती है। वहीं व्यापार के सिलसिले से आप यात्रा भी कर सकते हैं।