Venus Planet Gochar In Meen: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुख, वैवाहिक जीवन और भोग- विलास का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह मीन राशि में उच्च के हो गए हैं, जिससे मालव्य राजयोग का भी निर्माण हुआ है। ऐसे में शुक्र ग्रह का राजयोग बनाना कुछ राशियों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही कुछ राशियों को वैवाहिक जीवन और प्रेम- संबंध में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि में ही उच्च के हुए हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही स समय करियर में तेजी से उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर और प्रोजेक्ट्स हाथ लग सकते हैं, जो लंबे समय तक लाभकारी रहेंगे। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं इस समय जो लोग कुंवारे हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह  आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं आपके परिवार में शुभ कार्य होने की संभावना है। साथ ही इस समय आर्थिक लाभ और नए निवेश के अवसर आपको मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। साथ ही इस समय आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। साथ ही इस दौरान व्यापारीगण कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह का गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जॉब मिल सकती है। साथ ही इस दौरान कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और प्रतिभा को सराहा जाएगा। प्रमोशन और नई जिम्मेदारियों के योग हैं। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं अगर आप मॉडलिंग, कला, लेखन, मीडिया और फैशन डिजाइनिंग से जुड़े हुए हैं तो आपको यह समय शानदार साबित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।