Venus Planet Transit In Leo:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार टाइम- टाइम पर ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता  है। आपको बता दें कि 31 अगस्त को धन और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह ने सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी है जिनको यह गोचर विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

तुला राशि: शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों को लाभप्रद साबित होने वाला है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र ग्रह 11वें स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपकी आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का करियर मीडिया, फिल्म से जुड़ा हुआ है उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपको कारोबार और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिल सकता है। आप लोग इस दौरान एक ओपल और पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

कर्क राशि: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र देव दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आप कई माध्यम से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने से अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप साझेदारी का काम शुरू कर सकते हैं। जिसमें अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग की फील्ड से जुड़े हुए हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आप लोग एक पन्ना या ओनेक्स धारण कर सकते हैं जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि: शुक्र देव के गोचर से आप लोगों को करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। क्योंकि शुक्र ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थआन में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे व्यापार और जॉब का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी मिलने की संभावना हैं। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस दौरान कारोबार का भी विस्तार हो सकता है। साथ ही व्यावसायिक नए संबंध बनने से लाभ हो सकता है। इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर वाहवाही हो सकती है।

इस समय आपको कोई अवार्ड भी मिल सकता है। जिससे आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आप लोग एक ओनेक्स रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।