Shukra Niti In Hindi: चाणक्य नीति, विदुर नीति की तरह शुक्र नीति का एक प्रसिद्ध ग्रंथ है। दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य ने अपनी नीतियों में कई काम की बातें बताई हैं। शुक्राचार्य को प्रकांड पंडितों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपनी नीतियों में व्यक्ति को सफल जीवन जीने के कई बातें बताई है। उनके द्वारा बताई गई बातें आज भी काफी प्रासंगिक है। ऐसे ही शुक्र नीति में बताया गया है कि ऐसा कौन सी 9 बातें है जिन्हें किसी को नहीं बताना चाहिए। शुक्राचार्य के अनुसार, इन्हें दूसरों को बताने से आपको ही शारीरिक, मानसिक या फिर आर्थिक नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी 9 बातें हैं जिन्हें किसी से नहीं बतानी चाहिए।
किसी से भी न बताएं ये 9 बातें
श्लोक
आयुर्वित्तं गृहच्छिद्रं मंत्रमैथुनभेषजम्।
दानमानापमानं च नवैतानिसुगोपयेतू।।
अर्थ-
इस श्लोक का अर्थ है कि व्यक्ति को अपनी आयु,गृह दोष, मंत्र, मैथुन, धन-संपत्ति, औषधि, दान, मान सम्मान, अपमान और अयोग्यता के बारे में किस से नहीं बतानी चाहिए। इन्हें हमेशा गुप्त रखना चाहिए।
आयु
गुरु शुक्राचार्य के अनुसार , कभी किसी को अपनी आयु के बारे में नहीं बताना चाहिए, क्योंकि भविष्य में वह आपकी उम्र को भी आपके खिलाफ कहीं पर इस्तेमाल कर सकता है।
ग्रह दोष
अगर आपकी कुंडली में ग्रहदोष है, तो हर किसी को नहीं बचाना चाहिए। इन ग्रह दोषों का नकारात्मक प्रभाव बहुत अधिक पड़ता है। ऐसे में आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती है।
मंत्र
अगर आप देवी-देवता को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न तरह के मंत्रों का जाप करते हैं। इससे भगवान की कृपा आपके ऊपर है, तो इस बात का ध्यान रखें कि इन मंत्रों का जिक्र किसी के सामने बिल्कुल भी न करें।
काम-क्रिया
काम क्रिया बेहद की गुप्त बात है। इसे अफने पार्टनर के अलावा किसी और से नहीं बतानी चाहिए, क्योंकि इससे आपका ही मजाक उड़ सकता है।
दान
हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व है। शास्त्रों में कहा गया है कि अगर आप किसी असहाय या फिर जरूरतमंद की मदद करते हैं, तो इसके बारे में किसी को न बताएं, क्योंकि लोग दूसरों के सामने खद को ऊंचा दिखाने के लिए बड़े शान से दान के बारे में बता देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करने से दान का फल नहीं मिलता है।
धन-संपत्ति
आज के समय में जयदाद को लेकर भाई-भाई का न हो रहा है। ऐसे में अगर आप किसी को अपनी संपत्ति और धन के बारे में बता दें, तो हो सकता है कि वह आपसे बैर रखने लगें। धन की लालच में वह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।
मान-सम्मान
शुक्राचार्य के अनुसार आपतो जो मान-सम्मान दूसरों से मिलता है। उसका कभी भी बखान नहीं करना चाहिए। हो सकता है इससे आपके बीच दूरियां बढ़ जाएं।
अपमान
अगर किसी व्यक्ति ने आपका अपमान किया है, तो इसका जिक्र हर किसी के सामने नहीं तकना चाहिए, क्योंकि इससे आप हंसी के पात्र बन सकते हैं।
चिकित्सक
आपका डॉक्टर आपके हर बीमारी के बारे में जानता है। ऐसे में किसी को भी अपने डॉक्टर के बारे में नहीं बताना चाहिए, क्योंकि आपको न चाहने वाले लोग आपकी बीमारी के बारे में पता करके आपके शर्मिंदा कर सकते हैं।