Shukra Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करते राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका असर मानव जीवन के साथ पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र वृश्चिक राशि में हैं और 9 दिसंबर को ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वे 20 दिसंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी बुध हैं। ऐसे में शुक्र ग्रह के नक्षत्र का परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को अपार पैसा के साथ पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही . करियर में अचानक उछाल आएगा और नए अवसर आपको आगे बढ़ने का मार्ग देंगे। वहीं इस दौरान संपत्ति से संबंधित लाभ संभव है। साथ ही परिवार में आनंद और सामंजस्य बढ़ेगा। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है और निवेश से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम और संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से छठे भाव पर विचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। साथ ही व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होगा और निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। यह समय नई योजनाओं और वित्तीय फैसलों के लिए उत्तम है। आपके प्रयासों का फल जल्दी मिलेगा और धन, वैभव और सुख में वृद्धि होगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली से तीसरे भाव पर विचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप कुछ साहसिक फैसले ले पाएंगे। वहीं करियर में भूमिका बदलने, पद वृद्धि या कार्यस्थल पर पहचान बढ़ने की संभावनाएं मजबूत रहेंगी। वहीं जिन लोगों का अपना व्यवसाय है उनको रिजल्ट अच्छे मिलेंगे। इस दौरान आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ने के साथ, काम में नेतृत्व देने का मौका भी मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
