ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या आपस में ग्रहों की युति बनती है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें धन और वैभव के दाता शुक्र और साहस और शौर्य के दाता की युति बन रही है। इन दोनों ग्रहों का ये योग धनु राशि में बन रहा है।
आपको बता दें कि ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग- विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम- वासना और फैशन- डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है। वहीं वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक माना गया है। मंगल और ग्रहों की युति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये तीन राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि: मंगल और शुक्र की युति वृश्चिक राशि के जातकों की गोचर कुंडली के (दूसरे) मतलब धनभाव में बनी हुई है। इस युति से वृश्चिक राशि के जातकों को धन एवं धनागम के साधनों में वृद्धि हो सकती है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में आकस्मिक लाभ हो सकता है। कई अगर धन फंसा हुआ तो वो इस दौरान आ सकता है। वृश्चिक राशि पर मंगल देव का ही आधिपत्य है। इसलिए ये युति आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
कुंभ राशि: शुक्र- मंगल की युति कुंभ राशि के जातकों की गोचर कुंडली के एकादश (इनकम) भाव में बनी हुई है। जो कि लाभ का भाव होता है। इसलिए इस राशि के उन लोगों को लाभ मिल सकता है जो मेडिकल क्षेत्र, सेना, पुलिस, मीडिया, कला आदि के क्षेत्रों से जुड़े हैं। इस समय आप कई स्त्रोतों से धन कमाने में सफल होंगे। साथ ही आपको इस समय नई नौकरी मिल सकती है। अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। कुंभ राशि पर शनि देव का आधिपत्य है और शनि देव और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए ये युति आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकती है।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों की गोचर कुंडली के सप्तम (वैवाहिक जीवन) भाव में मंगल और शुक्र की युति बन रही है। इसलिए इस राशि के जातकों में रोमांस की अधिकता इस दौरान देखने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। साझेदारी के काम में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप किसी के साथ साझेदारी का काम शुरू करना चाह रहे हैं, तो इस दौरान शुरू कर सकते हैं। लव मेट के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इसके साथ ही पारिवारिक दृष्टि से सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। मिथुन राशि के जातकों बुद्धिमत्ता के आधार पर पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022