Navpancham Yog 2025: धन-वैभव के दाता शुक्र को नवग्रह में से काफी शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि इस समय शुक्र मीन राशि में विराजमान है। वहीं दूसरी ओर ग्रहों के सेनापति मंगल कर्क राशि में विराजमान है। ऐसे में वह जल्द की नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 22 मई को दोपहर 1:05 बजे शुक्र और मंगल एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
किसी को न बताएं ये 5 चीजें, वरना बन जाएंगे हंसी के पात्र
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह एक दूसरे से नौवें और पांचवे भाव या फिर एक-दूसरे से 120 डिग्री पर मौजूद रहते हैं,तो नवपंचम योग का निर्माण होता है। इस राजयोग के बनने से व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य, आर्थिक समृद्धि, धन-संपदा और सकारात्मकता आती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मंगल-शुक्र का नवपंचम राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। मंगल इस राशि के चतुर्थ भाव और शुक्र द्वादश भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में काफी अधिक असर देखने को मिलने वाला है। भूमि, भवन, वाहन आदि के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि अच्छी जा सकती है। शुक्र की कृपा से आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। विदेश में व्यापार या नौकरी करने वाले जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मंगल-शुक्र का नवपंचम राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका अधिक झुकाव हो सकता है। इसके साथ ही आप अपने कामों को बेहतर से कर पाने में सफल होंगे। व्यापार में आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। पार्टनरशिप में किए जा रहे व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इसके साथ ही लव लाइफ में चली आ रही परेशानियों का हल मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। संतान की ओर से कुछ परेशानियां कम हो सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग कई क्षेत्रों में खुशियां लेकर आ सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। इसके साथ ही घरेलू मामलों में चली आ रही अनबन अब समाप्त हो सकती है। शुक्र की कृपा से कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही भूमि, घर, प्रॉपर्टी, वाहन आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है।
मई माह के चौथे सप्ताह कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सप्ताह आरंभ होने से पहले राहु-केतु के साथ-साथ गुरु बृहस्पति ने राशि परिवर्तन किया था। जिसके कारण इस सप्ताह हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से असर देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा इस सप्ताह बुध मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर सूर्य पहले से विराजमान है, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह, जानें साप्ताहिक राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।