Shurkra Ketu Yuti In Kanya: शुक्र स्त्री ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं। धन, ऐश्वर्य और आकर्षण के कारण एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 नवंबर को सुबह 4 बजकर 58 मिनट पर शुक्र कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पर पहले से ही केतु विराजमान है। ऐसे में कन्या राशि में केतु और शुक्र की युति हो रही है। यह यतु काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इन दोनों ग्रहों की युति होने कई राशियों के जीवन में अचानक बड़े बदलाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं शुक्र और केतु की युति से किन राशियों के जीवन पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि में ये युति तीसरे भाव में बन रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को जीवन में तरक्की के साथ शुभता आएहा। अधिक मेहनत करने के बाद अब सफलता मिलने का वक्त आ चुका है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगा। लव लाइफ में मामले में भी सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो अपार सफलता मिलने के साथ खूब मुनाफा होगा। अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अच्छा खासा पैसा कमाएंगे। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। अपनी क्षमताओं के बल से हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि में युति ग्यारहवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो जाएंगे। नौकरी के कारण कहीं बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इच्छा शक्ति प्रबल होने के पूरे योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत भी अच्छी रहने वाली है। नौकरी में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।