Shukra Ketu Yuti 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है। उनके राशि परिवर्तन का असर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। वहीं दूसरी ओर छाया ग्रह केतु करीब 18 माह तक एक ही राशि में रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र करने में करीब तीन साल का वक्त लगता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को भौतिक सुख, सुख-संपदा, भोग-विलास, धन-वैभव, आकर्षण, शौहरत, कला, प्रतिभा, रोमांस आदि का कारक माना जाता है। वहीं, केतु को मायावी ग्रह कहा जाता है। केतु के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है। लेकिन अगस्त माह में कन्या राशि में एक बार फिर से शुक्र और केतु की युति होने वाली है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों का सोया हुआ भाग्य जाग सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आइए जानते हैं शुक्र और केतु की युति से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र 25 अगस्त को तड़के 1 बजकर 24 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पहले से ही पापी ग्रह केतु विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति 18 सितंबर तक रहेगी। जब शुक्र तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में केतु और शुक्र की युति तीसरे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अब आपको मिल सकता है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार संपन्नता पर आप सर्वोच्च स्थान पा सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल में आप अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। ऐसे में आप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में शुक्र और केतु की युति दूसरे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातक हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। आप अत्यधिक धन अर्जित करने में कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही वाहन, संपत्ति खरीदने की चाहत पूरी हो सकती है। लव लाइफ के मामले में आपको सफलता हासिल हो सकती है। विवाहित जातकों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय अच्छा साबित हो सकता है। उच्च शिक्षा पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने व्यक्तित्व से एक अलग ही कांतिमान होकर चमकेंगे। कला, संगीत में आपकी रुचि बढ़ेगी। हो सकता है कि आगे चलकर आप इसी में अपना करियर बनाने की सोचें।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि में ग्यारहवें भाव में केतु और शुक्र की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। बातचीत से आप संतुलित रहेंगे। नौकरी में तरक्की के भी अवसर दिख रहे हैं। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। ऐसे में आप मनचाही जगह पर नौकरी पा सकते हैं। कारोबार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। अपनी भावनाओं को वश में करने की कोशिश करेंगे। इसमें आपको सफलता भी हासिल होगी। इसके साथ ही परिवार के साथ किसी धार्मिक काम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। पुराने मित्रों से एक बार फिर से मिल सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।