Pratiyuti Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। नया साल 2026 आरंभ होने के कुछ ही समय बचा है। इस साल कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा और कई शुभ राजयोगों का निर्माण होगा। ऐसे ही जनवरी माह के आरंभ में शुक्र और गुरु के साथ संयोग के प्रतियुति दृष्टि योग का निर्माण होने वाला है, जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जनवरी माह में गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान होंगे। इसके साथ ही धन के कारक शुक्र धनु राशि में विराजमान होंगे। धनु राशि में शुक्र रहकर पहले ही बुध के साथ लक्ष्मी नारायण और सूर्य के साथ शुक्रादित्य योग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में शुक्र और गुरु के द्वारा प्रतियुति दृष्टि का निर्माण करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 जनवरी को रात 11 बजकर 02 मिनट पर शुक्र और गुरु एक-दूसरे से 180 डिग्री पर होंगे, जिससे प्रतियुति दृष्टि योग का निर्माण होगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु-शुक्र की प्रतियुति दृष्टि काफी लाभकारी हो सकती है। इस राशि के सातवें भाव में गुरु और पहले भाव में शुक्र विराजमान होंगे। इस राशि में बुध के साथ-साथ सूर्य भी होंगे। ऐसे में धनु राशि के जातकों के लिए ये अवधि सोने पे सुहागा होगी। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। कानून संबंधित समस्याएं समाप्त हो सकता है। मानसिक तनाव समाप्त हो सकता है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ हो सकता है। आपको कई बेहतर संभावनाएं इंतजार कर रही है। तरक्की के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो बेकार के खर्चों से निजात मिल सकती है। धन संचय कर पाने में सफल हो सकते है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। आपको कोई बड़ा आर्डर और प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपको खूब मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु का प्रतियुति दृष्टि योग का निर्माण हो रहा है। इस राशि की गोचर कुंडली में गुरु दूसरे भाव में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे और धनु राशि में गोचर छठे भाव में होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। काम में फोकस में होगा। ऐसे में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। वित्तीय स्थिति अच्छी रहने वाली है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
इस राशि के शुक्र बारहवें और गुरु छठे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए प्रतियुति दृष्टि योग कई क्षेत्रों में अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल में भारी दबाव महसूस कर सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आपको सफलता हासिल हो सकती है। वित्तीय स्थिति अच्छी रहने वाली है। जिन जातकों का व्यापार है, तो उन्हें भी काफी लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका व्यवहार अच्छा हो सकता है।
नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
| मेष वार्षिक राशिफल 2026 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2026 |
| मिथुन वार्षिक राशिफल 2026 | कर्क वार्षिक राशिफल 2026 |
| सिंह वार्षिक राशिफल 2026 |
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
