Shukra Gochar November 2022: नवंबर 2022 में भी कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे यानि की राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका असर सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 11 नवंबर को शुक्र देव वृश्चिक राशि में गोचर में करेंगे।
इसका असर कई राशि के जातकों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं शुक्र देव की इस स्थिति से किन-किन राशि के लोगों को धन लाभ के साथ करियर में तरक्की मिल सकती है।
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते है। निवेश आदि से जातकों को लाभ हो सकता है।साथ ही और भी कई अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र देव का गोचर व्यापार में लाभ करा सकता है। लेन-देन से भी फायदा हो सकता है। इस दौरान निजी जीवन भी अच्छा चलता रहेगा।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव चौथे व दसवें भाव के स्वामी होते हैं। घर में समृद्धि आ सकती है। नए कारोबार शुरू करने की भी योजना बना सकते हैं। इस दौरान वाहन भी खरीद सकते हैं।
तुला राशि
शुक्र देव आठवें भाव के स्वामी होते हैं। आय के स्त्रोत में बढ़ोतरी के साथ धन लाभ हो सकता है। निवेश के लिए भी समय उत्तम है। पैसे बचत करने में भी सफलता मिल सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र देव दसवें और पांचवे भाव के स्वामी होते हैं। वित्तिय लाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को वेतन भी बढ़ सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हो सकती है। निजी जीवन भी इस दौरान सुखमय हो सकता है। कुछ जातकों के प्रेम संबंध में मजबूत होंगे।
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव चौथे और नौवें भाव के स्वामी होते हैं। करियर में भी सफलता और तरक्की मिल सकती है। कार्यस्थल पर प्रमोशन मिल सकता है और समय आपके लिए अनुकूल हो सकता है। नया वाहन आदि भी खरीद सकते हैं।