Shukra Gochar November 2022: इस माह में ग्रहों का गोचर कल यानि की 11 नवंबर 2022 से शुरू होगा। पहला गोचर शुक्र देव का वृश्चिक राशि में होगा। इस गोचर से कई राशियों के जातकों को लाभ और कई को हानि भी हो सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 11 नवंबर को रात 7 बजकर 52 मिनट पर राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि इस गोचर का किस राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र देव का गोचर के समय छठे भाव में विराजमान होंगे। इस गोचर से जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। सामाजित छवि भी खराब हो सकती है। शादीशुदा जातकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव पांचवे व बारहवें भाव के स्वामी होते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र देव चौथे व ग्हारहबें भाव के स्वामी होते हैं। गोचर के समय शुक्र देव आपकी कुंडली के पांचवें भाव में रहेंगे। छात्र जातकों के लिए यह अच्छ समय लेकर आ सकता है। वहीं प्रेमी जातकों को रिश्ते में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव तीसरे व दसवें भाव से स्वामी होते हैं। गोचर के समय शुक्र देव कुंडली के चौथे भाव में रहेंगे। शुक्र देव के गोचर से घर में सुख-समृद्धि आ सकती हैं। नया कोराबार शुरू करने के लिए यह अच्छा समय हो सकता है। हालांकि इस अवधि में आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा।

शुक्र गोचर से इन राशियों को हो सकता है लाभ

तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए इस दौरान निवेश करना लाभ दे सकता है। धन लाभ भी हो सकता है। आय के स्त्रोतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। घर में भी खुशियों का माहौल हो सकता है। शुक्र देव जातकों के राशि स्वामी होने के साथ आठवें भाव के स्वामी होते हैं। वह आपकी कुंडली के दूसरे भाव में गोचर करेंगे।