Surya Gochar November 2022: इस साल का आखिरी दो माह यानि की नवंबर और दिसंबर ग्रहों के गोचर का महत्वपूर्ण महीना माना जाता रहा है। नवंबर और दिसबंर के एक ही राशि में तीन ग्रहों का गोचर होने वाला है। वही नवंबर में सूर्य देव वृश्चिक राशि में गोचर में और दिसंबर में धनु राशि में गोचर करेंगे। जिससे कई राशियों का समय अच्छ हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवंबर में सूर्य देव 16 तारीख को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं एक माह बाद फिर 16 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं कि सूर्य देव के इस गोचर से किन-किन राशियों के लोगों की किस्मत बदल सकती है।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव चौथे भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य देव के धनु राशि में गोचर से जातकों को धन बचत करने में सफलता मिल सकती है। साथ ही आर्थिक समय भी अच्छा रहेगा। वहीं सूर्य देव के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से जातकों को कारोबार बढ़ सकता है। व्यापार में नए मौके मिल सकते हैं। अन्य कई लाभ भी जातकों को मिल सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य देव दूसरे भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य देव को नवंबर और दिसंबर में राशि परिवर्तन से छात्र जातकों के लिए समय अच्छा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे जातकों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कार्य स्थल पर किए गए मेहनत का परिणाम मिल सकता है। कई अन्य सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
ग्रहों के गोचर से इन राशियों के लोगों को हो सकता है धन लाभ
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य देव का धुन राशि में गोचर जातकों के लिए फलदायी हो सकता है। लाभ मिलने के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस अवधि में पिता का पूरा सहयोग मिल सकता है। वहीं सूर्य देव के वृश्चिक राशि में गोचर के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कई सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं।नौकरी पेशा जातकों के लिए भी समय बेहतर हो सकता है।