Shukra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। इन्हीं ग्रहों में से एक शुक्र हर माह राशि परिवर्तन करते है। बता दें कि शुक्र को भोग-विलास, धन-वैभव, प्रेम-आकर्षण, विवाह आदि का कारक माना जाता है। बता दें कि 13 जनवरी 2026, मंगलवार को 04:02 ए एम बजे शुक्र शनि की राशि मकर में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में 13 फरवरी तक रहेंगे। इस दौरान शुक्र बुध, मंगल और सूर्य के साथ युति करेंगे, जिससे शुक्रादित्य, लक्ष्मी नारायण जैसे राजयोगों का निर्माण करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र की स्थिति में ये बदलाव कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

शुक्र के मकर राशि में जाने से बदलेगा इन 7 राशियों की किस्मत

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि की गोचर कुंडली के शुक्र महाराज सातवें और दूसरे भाव के स्वामी है, जो दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, यह गोचर अत्यंत शुभ है। नौकरी, करियर और जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। लंबे समय से जिन कार्यों के लिए प्रयास कर रहे थे, उनमें सफलता मिलने की संभावना है। धन, संबंधी, शिक्षा और स्वास्थ्य हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यह समय भाग्य को मजबूत करने वाला है, इसलिए इसका पूरा लाभ उठाएं।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का मकर राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के गोचर कुंडली के लग्न भाव और छठे भाव के स्वामी होकर नौवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, वृषभ राशि वालों के लिए भाग्य में वृद्धि और उन्नति के योग बन रहे हैं। आपके कार्यों में सफलता आसानी से मिलेगी। सकारात्मक सोच और मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे तो अपेक्षा से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। यह समय प्रगति के लिए अनुकूल है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

चंद्रमा की राशि कर्क के लिए भी ये गोचर कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि की कुंडली में शुक्र देव चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर सातवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि और धन लाभ के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा। यह समय आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और इस शुभ समय का पूरा लाभ उठाएं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र महाराज खुशियां लेकर आ सकते हैं। इस राशि के लग्न और आठवें भाव के अधिपति देव हैं। मकर राशि में प्रवेश करके आ चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, तुला राशि वालों के लिए धन, आय और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। यह समय उन्नति और संतोष देने वाला रहेगा। लंबे समय से जिन इच्छाओं की पूर्ति की आशा कर रहे थे, वे पूरी हो सकती हैं। मानसिक तनाव से दूर रहें।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

धनु राशि वालों के लिए मकर राशि में शुक्र देव का काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि की कुंडली में शुक्र देव ग्यारहवें और छठे भाव के स्वामी है हैं। अब यह आपके दूसरे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, धनु राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। बातचीत और संवाद के माध्यम से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रमोशन, डील या रिश्तों में सुधार के लिए संवाद का सहारा लें।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि वालों के लिए शुक्र देव का मकर राशि में आना लाभकारी हो सकता है। इस राशि की कुंडली के पांचवें और दसवें भाव के स्वामी होकर लग्न भाव में प्रवेश करेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। करियर और जीवन में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सही योजना और मेहनत से बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। यह समय आपके पक्ष में है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र महाराज काफी अनुकूल हो सकता है। इस राशि की जन्म कुंडली के चौथे और नौवें भाव के स्वामी होकर बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि वालों के लिए यात्राओं और स्थान परिवर्तन के योग हैं। इस अवधि खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आय भी बनी रहेगी। करियर, व्यवसाय या शिक्षा से जुड़ी यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी।

Singh Rashifal 2026: सिंह राशि को मिलेगा किस्मत का साथ या रहना होगा सतर्क, जानें 10 बड़ी भविष्यवाणियां

साल 2026 का वार्षिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृषभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक टैरो राशिफल 2026कर्क वार्षिक टैरो राशिफल 2026
सिंह वार्षिक टैरो राशिफल 2026कन्या वार्षिक टैरो राशिफल 2026
तुला वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृश्चिक वार्षिक टैरो राशिफल 2026
धनु वार्षिक टैरो राशिफल 2026मकर वार्षिक टैरो राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026मीन वार्षिक टैरो राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें