Shukra Rashi In Kanya: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन-ऐश्वर्य, आकर्षण के दाता शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह दूर पड़ता है। बता दें कि शुक्र ग्रह आज यानी 3 नवंबर 2023 को सुबह 4 बजकर 58 मिनट पर बुध की राशि कन्या राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस राशि में 29 नवंबर 2023 तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कन्या राशि में केतु ग्रह पहले से विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति भी हो रही है। शुक्र के अपनी नीच राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों के जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लेकिन कुछ ऐसी राशियां है जिनकी दिवाली से पहले लॉटरी लग सकती है। आइए जानते हैं शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश करके इस राशि के चौथे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। धर्म-कर्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। मेहनत और अपनी लगन से पदोन्नति पा सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो आपको लाभ ही लाभ मिल सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील साइन हो सकती है। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में आपको लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही धन बचत करने में सफल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां बनी रहेगी।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में शुक्र तीसरे भाव में गोचर कर गए हैं। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी कई मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। वरिष्ठ लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव करने का सोच रहे हैं, तो आप इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार की क्षेत्र की बात करें, तो कर्क राशि के जातकों को बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही मुनाफा अधिक हो सकता है। शुक्र की कृपा से प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Zodiac)

इस राशि में चंद्र देव ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन करने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में आपको भाग्य का साथ मिलने के पूरे आसार है। व्यापार में भी सफलता हासिल हो सकती है। लाभ और भाग्य का साथ होने से बिजनेस में खूब मुनाफा कमा सकते हैं। इसके साथ ही आपको अच्छी मात्रा धन लाभ मिल सकता है। अचानक धन लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें